1 लाख का इनामी PK गिरफ्तार: जीजा संग सॉल्वर गैंग के सरगना को धर दबोची कमिश्नरेट पुलिस, बिहार पुलिस से लेकर अन्य परीक्षाओं में OUT कराते थे पेपर...

1 lakh reward PK arrested,Commissionerate police arrested the kingpin of solver gang with brother-in-law. From Bihar Police to other examinations, used to get the paper out. 1 लाख का इनामी PK गिरफ्तार। जीजा संग सॉल्वर गैंग के सरगना को धर दबोची कमिश्नरेट पुलिस। बिहार पुलिस से लेकर अन्य परीक्षाओं में OUT कराते थे पेपर।

1 लाख का इनामी PK गिरफ्तार: जीजा संग सॉल्वर गैंग के सरगना को धर दबोची कमिश्नरेट पुलिस, बिहार पुलिस से लेकर अन्य परीक्षाओं में OUT कराते थे पेपर...
NEET-UG के सॉल्वर गैंग के सरगना PK और उसका जीजा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के साथ।

वाराणसी, भदैनी मिरर। NEET-UG में धांधली करने वाले सॉल्वर गैंग का सरगना 1 लाख का इनामिया नीलेश उर्फ PK को कमिश्नरेट पुलिस ने सारनाथ रिंग रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है, इसके साथ PK का बहनोई रितेश कुमार सिंह को धर दबोचा है। मूल रुप से सिंदुआर, एकमा सारण छपरा निवासी PK पिता कमलवंश नारायण सिंह के उद्योग विभाग से वर्ष 1990 में सेवानिवृत्त होने के बाद टेलीफोन एक्सचेंज रोड पाटलिपुत्र पटना में बस गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी सर्विलांस टीम के निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रभारी सराय मोहना थाना सारनाथ उप-निरीक्षक सुरज तिवारी, क्राइम ब्रांच उप-निरीक्षक राज कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच के उप-निरीक्षक ब्रिजेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार मौर्य (क्राइम ब्रांच), हेड कांस्टेबल विवेकमणि त्रिपाठी (सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार (सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल राम बाबू( क्राइम ब्रांच), कांस्टेबल सुमित सिंह (पुलिस लाइन), कांस्टेबल सन्तोष कुमार यादव (सर्विलांस), कांस्टेबल अनुग्रह वर्मा (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल प्रेम पंकज (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल अश्वनी सिंह (सर्विलांस), कांस्टेबल राम कैलाश (थाना सारनाथ), कांस्टेबल अभय कुमार साह (थाना सारनाथ), कांस्टेबल विनोद कुमार (थाना सारनाथ) शामिल रहे।

ग्रेजुएट PK बताता था खुद को डॉक्टर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार नीलेश उर्फ PK

नीलेश उर्फ PK करेस्पांडएस कोर्स के जरिए पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की परीक्षा पास की है, मगर पटना पाटलिपुत्र में वह खुद को डॉक्टर बताता था। PK रोजाना अपने घर से डॉक्टर के वेश (एप्रेन और आला) में निकलता था, जिससे लोग उसे डॉक्टर ही जाने। इसी का फायदा उठाकर PK पिछले 5 से 6 साल से NEET की परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिला रहा था। इस गोरखधंधे में PK ने अपने बहनोई रितेश कुमार सिंह को भी शामिल कर लिया था।

कई परीक्षाओं में करते थे सेटिंग

पुलिस द्वारा गिरफ्तार PK का बहनोई रितेश

पकड़े गए नीलेश उर्फ PK ने बताया कि NEET की परीक्षा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य के शिक्षक परीक्षा में व उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अलावा बिहार पुलिस व अन्य सेवाओं में वह अपने बहनोई बिहार सचिवालय में लिपिक पद पर कार्यरत रितेश उर्फ सोनू के साथ मिलकर इन सभी परीक्षाओं में पेपर आउट कराता था। पुलिस पूछताछ में PK ने बताया कि वह नीट की परीक्षा में 30 से 49 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी  वसूलते हैं। इन्होंने इन्हीं पैसे से पटना में तीन मंजिला मकान व दानापुर में दो जगह 4 से 5 बिस्वा की जमीन को खरीद रखा है। इसके पास तीन गाड़ियां जिसमें एक फॉर्च्यूनर, हुंडई लिवो और एक वैगनआर है।

PK की बहन भी गैंग में है शामिल

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि रितेश कुमार सिंह पटना सचिवालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर वर्ष 2004 में नियुक्त हुआ था। रितेश कुमार रिश्ते में नीलेश उर्फ पीके का बहनोई है। इसका विवाह नीलेश की बहन डॉक्टर प्रिया से वर्ष 2014 में हुआ। डॉक्टर प्रिया ने वर्ष 2019 में IGIGIMS पटना से 2019 में  MBBS पूरा की। वर्तमान में वह नगरा ब्लॉक, सारन छपरा में पीएचसी में संविदा पर नियुक्त है वह भी इनके इस गैंग में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसी गैंग को छोड़ा नहीं जाएगा, निलेश सिंह से पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।