ABVP के BHU इकाई के कार्यकारिणी का गठन, अभय प्रताप सिंह बने अध्यक्ष विकास मंत्री की जिम्मेदारी पुनीत मिश्रा को, 103 कार्यकर्ताओं को मिला नया दायित्व...

ABVP BHU unit s executive committee formed Abhay Pratap Singh became the president development minister s responsibility to Puneet Mishra ABVP के BHU इकाई के कार्यकारिणी का गठन, अभय प्रताप सिंह बने अध्यक्ष विकास मंत्री की जिम्मेदारी पुनीत मिश्रा को, 103 कार्यकर्ताओं को मिला नया दायित्व

ABVP के BHU इकाई के कार्यकारिणी का गठन, अभय प्रताप सिंह बने अध्यक्ष विकास मंत्री की जिम्मेदारी पुनीत मिश्रा को, 103 कार्यकर्ताओं को मिला नया दायित्व...

वाराणसी, भदैनी मिरर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई की सत्र 2021-22 की कार्यकारिणी का गुरुवार को गठन किया गया। चुनाव अधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रवीण शुक्ल ने इस दौरान इकाई अध्यक्ष के रूप में अभय प्रताप सिंह एवं इकाई मंत्री पुनीत मिश्रा की घोषणा की।इसके साथ ही विभिन्न संकायों एवं संस्थानों की कार्यकारिणी बनाई गई एवं विभिन्न आयामो के संयोजको-सह संयोजको समेत 103 कार्यकर्ताओं के दायित्वों की घोषणा हुई।  

इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण,विपुल,आदित्य तिवारी,आस्था पटेल एवं पल्लव सुमन के नामों की घोषणा की गई। इकाई सह मंत्री के लिए हर्ष सिंह, रजत, आकांशा चौबे, वैभव मीणा, भास्करादित्य एवं शिवेंद्र पांडेय के नामों की घोषणा हुई। इसी के साथ सभी संकायों एवं संस्थानों में भी विभिन्न दायित्वों की घोषणा हुई।

इस दौरान इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में इकाई एवं कार्यकारिणी का एक महत्वपूर्ण स्थान है जो प्रतिवर्ष साल भर विश्वविद्यालय परिसर में कार्य करती है।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय देश का सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थान है इसको ध्यान में रखते हुए एक मजबूत इकाई बनाई गई है ।हमारा लक्ष्य विश्वविद्यालय में पठन पाठन का वातावरण बनाए रखना,विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विश्वविद्यालय एवं देश की गरिमा के अनुरूप विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना रहेगा।विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्रहित हेतु ततपर रहा है एवं आगे भी रहेगा।महामना मदन मोहन मलवीय जी के आदर्शों पर भड़ते हुए विद्यार्थी परिषद की यह नव गठित कार्यकारिणी विश्वविद्यालय को राष्ट्रवाद का केन्द्र बनाएगी।

इकाई गठन के पश्चात काशी प्रान्त की प्रान्त मंत्री साक्षी सिंह ने नव गठित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेक्षित करते हुए संगठन के विभिन्न आयामो से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन भास्करादित्य त्रिपाठीने किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल राणा, सत्यनारायण, अमर्त्यजी, सम्यक, श्रेयस, विपुल, आदित्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।