चिकित्सक अकबर अली के निधन पर DM ने जताया दुख, सड़क दुर्घटना में हुई थी आज सुबह मौत...

चिकित्सक अकबर अली के निधन पर DM ने जताया दुख, सड़क दुर्घटना में हुई थी आज सुबह मौत...

वाराणसी/भदैनी मिरर। सड़क दुर्घटना में सोमवार की सुबह डॉ अकबर अली की हुई मौत पर डीएम ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि डॉ अकबर अली का अनायास निधन हो जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ अकबर अली मृदुभाषी व सरल स्वभाव के  व्यक्ति थे। इसका रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति, पूर्वांचल हज कमेटी, जनता चेरिटेबल हॉस्पिटल व नीमा में चिकित्सक के रूप में सराहनीय योगदान रहा है। सामाजिक कार्यों में एक चिकित्सक होने के नाते इन्होंने हमेशा अपनी सेवाएं दी हैं। पिछले 20 वर्षों से ज्यादा हज जाने वाले लोगो के चिकित्सकीय परीक्षण व टीकाकरण में भी इनका योगदान अतुलनीय रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के पिछले 12 वर्षों से प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी इन्होंने समाजसेवा करते है हमेशा अपना सक्रिय योगदान दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शांति प्रदान करे व इनके परिवार को दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।