यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय निर्वाचित...

UP College student union elections concluded Sudhir Singh elected as president and Abhay Singh elected as vice-president. गहमागहमी के बीच शुक्रवार को यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया. अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह तो उपाध्यक्ष पद पर अभय सिंह निर्वाचित हुए.

यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय निर्वाचित...

वाराणसी, भदैनी मिरर। उदय प्रताप  कालेज में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। सुबह 10 बजे से शुरु हुआ मतदान दोपहर 1 बजे तक चला। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई तो शाम ढलते-ढलते विजयी पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा हो गई। विजयी घोषित प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिला दी गई।

मतगणना के मुताबिक अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी उत्तम सिंह को मात दी है। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक उपाध्याय ने अपने निकटम अभय सिंह को पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए अभिषेक सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दिवाकर पांडेय को हराया है।

वही महामंत्री पद पर शिवम सिंह, संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान संकाय) दिव्यांशु सिंह, संकाय प्रतिनिधि (कला संकाय) सूरज कुमार सिंह, संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य संकाय) अर्पित कुमार सिंह और संकाय प्रतिनिधि (कृषि संकाय) हरकेश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मतदान के लिये कुल 25 बूथ बनाये गये थे। कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5080 थी, जिसमें से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 40.45 रहा।