महिलाओं को बताया कचरा निस्तारण का सही तरीका, बोले संस्था के लोग- वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक

Told women the right way to dispose of garbage the people of the organization said air pollution is the most dangerousमहिलाओं को बताया कचरा निस्तारण का सही तरीका, बोले संस्था के लोग- वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक

महिलाओं को बताया कचरा निस्तारण का सही तरीका, बोले संस्था के लोग- वायु प्रदूषण सबसे खतरनाक

वाराणसी,भदैनी मिरर। लक्ष्य ए सोसायटी फॉर सोशल एंड इनवेयरमेंटल डेवेलपमेंट संस्था द्वारा स्वच्छ्ता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतू जागरुकता बैठक का आयोजन  ढेलवारिया में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ढेलवरिया बस्ती के महिलाओं में पर्यावरण संरक्षण एवं  स्वच्छ्ता के बारे में जानकारी देना था। 

 बैठक में संस्था के परियोजना कार्यकारिणी मनीष गुप्ता ने महिलाओं को बताया की पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जा सकता है तथा वर्तमान परिवेश में किस प्रकार से वायु प्रदूषण बहुत ही ज़्यादा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है।  इसके बाद संस्था के परियोजना अधिकारी अंगद कुमार द्विवेदी ने कचरे की पुनर्चक्रीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि कचरे को उसकी प्रकृति के अनुसार अलग अलग कर के रखें तथा जब सफाई मित्र आये तब उन्हें देंगे तो वह कचरा प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगा। कचरे को पुनर्चक्रीकरण माध्यम से उपयोग करने हेतु नए नए उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। जैसे - टाईल्स, इण्टर लॉकिंग ईंट, टी शर्ट आदि। 

साथ ही साथ कूडेदान की उपयोगिता के भी बारे में बताया कि हमसभी को अपने घरों के कूड़े कचरे को बाहर सडकों, गलियों व मोहल्लों में नही फेंकना चाहिए हमेशा कूडेदान का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में लक्ष्य संस्था से अंगद कुमार द्विवेदी ( परियोजना अधिकारी) व मनीष गुप्ता ( परियोजना कार्यकारिणी) तथा ढेलवरिया बस्ती की महिलाएं उपस्थित रही।