तबादले: CP ने दो AdDCP और तीन ACP को दी नई जिम्मेदारी...

तबादले: CP ने दो AdDCP और तीन ACP को दी नई जिम्मेदारी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कमिश्रनेट की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) ए. सतीश गणेश ने शनिवार देर शाम 

दो अपर पुलिस उपायुक्त और तीन सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यक्षेत्र  में तब्दीली की है।

प्रबल प्रताप सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल से अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन बनाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन विनय कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं, ACP प्रवीण सिंह को कोतवाली सर्किल से भेलूपुर सर्किल का चार्ज दिया गया। ACP भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी को सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात त्रिलोचन त्रिपाठी को कोतवाली सर्किल का ACP बनाया गया है।