Yogi In Kashi: गोद लिए हाथी बाजार सीएचसी का निरीक्षण समाप्त, अधिकारियों संग करेंगे बैठक...

Yogi In Kashi: गोद लिए हाथी बाजार सीएचसी का निरीक्षण समाप्त, अधिकारियों संग करेंगे बैठक...

वाराणसी, भदैनी मिरर। जनपद बलिया में निरीक्षण और दौरे के बाद सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद काशी पहुंचे। उनका उड़नखटोला सबसे पहले सेवापुरी ब्लॉक पहुंचा। वहां से सबसे पहले उन्होंने हाथी बाजार स्थित गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

करीब 20 मिनट के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट सहित स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे हैं भवनों के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को चल रहे कार्यों से रूबरू कराया। निरीक्षण करने के बाद सीएम का काफिला शाम करीब 5 बजे शहर की ओर रवाना हो गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया और आधुनिक चिकित्‍सा सुविधाओं को परिसर में बढ़ाने पर जोर दिया।