दुस्साहस: दर्शन कर वापस लौट रही महिला से बदमाशों ने नोची चेन, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस...

दुस्साहस: दर्शन कर वापस लौट रही महिला से बदमाशों ने नोची चेन, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस...

वाराणसी,भदैनी मिरर। इन दिनों चेन स्नेचरों का जबरदस्त आतंक है। एक घटना का खुलासा पुलिस अभी करती नहीं कि दूसरी घटना को बदमाश अंजाम दे दे रहे है। लंका-भेलूपुर की पुलिस को बदमाश लगातार चुनौती दे रहे है। शुक्रवार को एक बार फिर बदमाशों ने दुर्गाकुंड से दर्शन कर पैदल घर जा रही महिला से प्रेम तिराहा स्थित जगन्नाथ धाम कॉलोनी मोड़ पर चेन नोचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया। चेन छिनैती की सूचना दुर्गाकुंड और खोजवा पुलिस चौकी के कर्मी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को घटना स्थल पर बार्डर समझने में आधे घण्टे का समय लगा। इसके बाद घटना खोजवा क्षेत्र में होना बताया गया।


पीड़िता मंजू सिंह के मुताबिक वह जगन्नाथ धाम में किराए के मकान में रहती है। घर से 100 कदम दूर ही घटना को अंजाम बदमाशों ने दिया। मंजू सिंह शुक्रवार को दोपहर में दुर्गाकुंड मन्दिर गई थी। घर को लौटते समय मंजू सिंह जैसे ही घर की गली में घुसकर दस कदम दूर पहुंची होंगी  इस बीच दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे। एक युवक मुंह बांधे गली की मोड़ पर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा गली में पीछे से जाकर महिला का चेन जबरी छीनकर भाग निकला।


इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया है कि चेन छिनैती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों का आरोप रहा हैं कि फैंटम और चौकी प्रभारी कभी गस्त नहीं करते हैं। घटना होने के बाद सिर्फ इलाके में दिखाई पड़ते हैं। छीने गए चेन की कीमत ढेड़ लाख रुपये बताई गई है।