देश झेल रहा महंगाई की मार, प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त: राजेश तिवारी

देश झेल रहा महंगाई की मार, प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त: राजेश तिवारी

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और विधानसभा के लिए अभी से तैयारियां शुरु करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की तैयारी आगामी विधानसभा राजेश तिवारी बुधवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने महानगर कांग्रेस कमेटी संग बैठक कर सक्रिय कार्यकर्ताओं में जान फूंका। उन्होंने मैदागिन पार्टी कार्यालय में कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी।बूथ स्तर से लेकर जिला, महानगर स्तर तक संगठन मजबूती पर कार्य कर चल रहा है।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। इसके बाबजूद हुक्मरानों को युवाओं का दर्द सुनाई नहीं दे रहा। प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है ऐसे में यूपी अब बदलाब की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं से कहा की पार्टी नीतियों-रीतियों से जन-जन को वाकिफ कराया जाए।


इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने स्वागत और बैठक का संचालन किया। राष्ट्रीय सचिव ने महानगर कांग्रेस कमेटी संगठन, पार्षदों, वार्ड प्रभारियों,पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठन के आध्यक्षों से सामूहिक बैठक की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह,प्रदेश महासचिव व प्रभारी वाराणसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, नेता पार्षद दल नगर निगम सीताराम केशरी, पार्षद हाजी वकाश अंसारी, पार्षद असलम खान, पार्षद बेलाल अंसारी, पार्षद असलम खान, पार्षद मयंक चौबे, रौशनी जयसवाल, गौरव कपूर आदि लोग उपस्थिति रहे।