समीकरण: उत्तरी से खुलेगा बसपा का खाता या भगवा विग्रेड रहेगा हावी! व्यापारियों का इस सीट पर है खास पकड़...

The account of BSP will open from the north or the saffron rage will dominate. वाराणसी जिले के 8 विधानसभाओं में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आज तक बहुजन समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कभी नहीं जीता. इस सीट पर ज्यादा समय तक बीजेपी का कब्जा रहा है. कुल मिलाकर भगवा ब्रिगेड उत्तरी पर हावी रहा है.

समीकरण: उत्तरी से खुलेगा बसपा का खाता या भगवा विग्रेड रहेगा हावी! व्यापारियों का इस सीट पर है खास पकड़...
वाराणसी शहर उत्तरी के दिग्गज।

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिले के आठ विधानसभा सीटों में उत्तरी सीट पर व्यापारियों का दबदबा माना जाता है और वर्तमान विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल व्यापारियों के नेता माने जाते है। 

इस सीट पर आज तक कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सकता है, जबकि ज्यादातर समय तक भगवा विग्रेड का कब्जा रहा है।1951 से 2017 के बीच हुए 19 विधानसभा चुनाव में तीन बार भारतीय जनसंघ तो पांच बार भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वैसे कांग्रेस इस सीट पर पांच बार फतह हासिल कर चुकी है। 1996 से 2007 तक चार बार लगातार समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है, जबकि 2012 और 2017 में भाजपा के रविंद्र जायसवाल ने जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़े- कैंट में कायम रहेगा दबदबा? दशकों से इस सीट पर है एक ही परिवार का कब्जा...

यह दिग्गज है मैदान में

  • रविंद्र जायसवाल-भारतीय जनता पार्टी
  • अशफाक-समाजवादी पार्टी
  • गुलेराना सबस्सुम- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • श्याम प्रकाश-बहुजन समाज पार्टी
  • डॉ0आशीष कुमार जायसवाल-आम आदमी पार्टी
  • हरीश मिश्रा-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  • आसिफ इकबाल-निर्दलीय

शहर उत्तरी विस के वोटर

  • वोटरों की कुल संख्या-418649
  • पुरुष मतदाता 229293
  • महिला मतदाता 189314
  • थर्ड जेंडर मतदाता 42 

पिछले विस का आंकड़ा


               प्रत्याशी                   पार्टी                  वोट               % वोट

  • रविन्द्र जायसवाल      भाजपा              116,017       50.95%
  • अब्दुल समद अंसारी   कांग्रेस               70,515         30.97%
  • सुजीत कुमार मौर्या     बसपा                 32,574        14.31%