विपक्ष को घेरा: मंत्री स्वाति सिंह बोलीं BJP से संतुष्ट है किसान, आंदोलन करने वाले सभी किसान नहीं विपक्ष उन्हें बरगला रहा है

विपक्ष को घेरा: मंत्री स्वाति सिंह बोलीं BJP से संतुष्ट है किसान, आंदोलन करने वाले सभी किसान नहीं विपक्ष उन्हें बरगला रहा है

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वाति सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँची। इस दौरान वह जनपद में महिलाओं के विकास हेतु हो रहे विकास की समीक्षा की। बातचीत में उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव आते ही केवल रैलियां करती है, जबकि हम विकास और अपने कामों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्नियंका गांधी की न्याय रैली पर भी तंज कसा। किसानों की नाराजगी के मुद्दे पर कहा कि विपक्षी उन्हें बरगला रहे हैं।

स्वाति सिंह ने लखीमपुर-खीरी में हुए हिंसा को लेकर कांग्रेस और सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विरोध करने वाले सभी किसान नहीं है, कहा कि यदि किसान संतुष्ट नहीं होते तो लखनऊ की किसान सम्मान रैली में इतने लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने नहीं आते। मंत्री ने बताया कि सभी किसान संतुष्ट हैं। उन्हें कुछ लोगों द्वारा बरगलाया जा रहा है। किसान बीजेपी सरकार से दुखी नहीं है।

खुलकर महिलाएं रखें अपनी बात

7 डेज फाउंडेशन के द्वितीय वर्षगांठ पर बतौर मुख्य अतिथि मंत्री स्वाति सिंह सम्मलित हुई। 7 डेज संगठन ने महिलाओं के पीरियड पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया था। जहा अपने उद्बोधन में स्वाति सिंह ने कहा कि महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को छिपाए नहीं। इस पर लड़कियां खुलकर अपने विचार रखे और एक-दूसरे से साझा करें। ऐसा करने से ही काफी हद तक समस्या से निजात मिल जाती है। बता दें कि 7 डेज, एक सामाजिक संस्था है, जिसके आज 2 साल पूरे होने पर महिला सशक्तिकरण और ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड पर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।