दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्त में आया तस्कर यूसुफ लोहता थाना क्षेत्र के इशलामपुर गांव का निवासी है।
![दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार](https://bhadainimirror.com/uploads/images/2021/02/image_750x_603774575f27b.jpg)
वाराणसी/भदैनी मिरर। लोहता पुलिस ने गुरुवार की सुबह गांजा बेचते हुआ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्त में आया तस्कर यूसुफ लोहता थाना क्षेत्र के इशलामपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को भोरा तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।