GST की नई दरों से छोटे व्यापारियों को हो रही समस्या, उद्योग व्यापार एवं जन अभियान पार्टी निकाय चुनाव में उतरेगी प्रत्याशी...

अनूप शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी हो रही है। व्यापारियों को राजनीतिक भागीदारी प्रदान करने हेतु उनको चुनाव लड़ने के लिए जो पार्टी टिकट देगी व्यापारी उससे मिलकर चुनाव लडेंगे।

GST की नई दरों से छोटे व्यापारियों को हो रही समस्या, उद्योग व्यापार एवं जन अभियान पार्टी निकाय चुनाव में उतरेगी प्रत्याशी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जीएसटी की बढ़ती दरों के कारण छोटे व्यापारियों व आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी की लागू नई दरों और संसोधन से सिर्फ बड़े व्यापारियों को लाभ होगा।  साथ ही जिस तरह से दैनिक उपयोग की वस्तुओं में जीएसटी लगी है उससे आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें बुधवार को उद्योग व्यापार एवं जन अभियान पार्टी द्वारा विशेश्वरगंज स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कही। 

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल की आगामी निकाय चुनाव में किन मुद्दों को लेकर चुनाव लडेंगे। इस पर अनूप शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी हो रही है। व्यापारियों को राजनीतिक भागीदारी प्रदान करने हेतु उनको चुनाव लड़ने के लिए जो पार्टी टिकट देगी व्यापारी उससे मिलकर चुनाव लडेंगे। किसी भी मंत्रालय में एक भी व्यापारी का न होना व्यापारियों का अपमान है। यदि व्यापारी के पास मंत्रालय होगा तो वह जानता की समस्याओं को ज्यादा अच्छी तरह समझ पाएगा। इस लिए व्यापारियों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए स्वयं ही आगे बढ़ना होगा।

बढ़ती बेरोजगारी के सवाल पर अनूप शुक्ला ने कहा कि यदि व्यापारी को टिकट मिलता है तो निश्चित रूप से व्यापारी हमेशा जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर ही कोई रणनीति बनाते हैं। व्यापारी हमेशा खुद से पहले जनता के लिए सोचता है और उनके लिए ही कार्य करता है।
 
वार्ता में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. वाराणसी में नई कमेटी का गठन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष आनंद पांडे, कृतेस चतुर्वेदी प्रदेश सचिव टीलेश सिंह नगर अध्यक्ष, सुन्नदा सिंह मंडल अध्यक्ष, राजश्री वर्मा महिला जिलाध्यक्ष, मनोनीत किया गया। इसके साथ ही बताया गया केके नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगस्त में होगा। 

वार्ता में बदरूदीन अहमद राष्ट्रीय महासचिव, सुनील शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा जैन प्रदेश महासचिव, आनंद पांडे जिलाध्यक्ष, आशुतोष दूवे जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय प्रदेश सचिव, प विनोद शर्मा प्रभारी राकेश उपाध्याय प्रदेश सचिव जय प्रकाश जायसवाल लालू युवा नगर अध्यक्ष, मानिक चंद युवा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा जीडिया प्रभाटी, उपस्थित रहे।