प्रियंका गांधी भी आज से 3 दिन बनारस में, प्रत्यशियों के लिए करेंगी जनसम्पर्क और जनसभा...

Priyanka Gandhi will also be in Banaras for 3 days from today, will do public relations and public meeting for the candidates. आज से अगले 3 दिन पर प्रियंका गांधी भी बनारस में कैंप कर रही हैं. कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वह जनसंपर्क के साथ-साथ जनसभाएं भी करेंगी।

प्रियंका गांधी भी आज से 3 दिन बनारस में, प्रत्यशियों के लिए करेंगी जनसम्पर्क और जनसभा...

वाराणसी, भदैनी मिरर। विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए बनारस में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगेगा। कांग्रेस महासचिव तीन से पांच मार्च तक बनारस में ही कैंप करेंगी। रामनगर और पिंडरा में जनसभा के साथ ही रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार देर रात तक पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे। वहीं, बुधवार को कांग्रेस महासचिव भी बनारस पहुंच चुकी है। वह गुरुवार की सुबह कबीर मठ में दर्शन-पूजन कर रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महासचिव सभी प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करेंगी। छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगी। कैंट विधानसभा में जनसभा के लिए रामनगर और पिंडरा विधानसभा के लिए बड़ागांव ब्लॉक क्षेत्र को रखा गया है।  गुरुवार को कैंट और रोहनिया विधानसभा मे जनसभा और डोर टू डूर प्रचार करेंगी। कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।

रामनगर में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका हेलिकॉप्टर से रोहनिया विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगी। रोहनिया में वे कार्यकर्ताओं संग अखरी चौराहा से चितईपुर चौराहा तक डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस का प्रचार करेंगी।