समीकरण: अजगरा सुरक्षित सीट से सामाजिक समीकरण अहम, कभी यह क्षेत्र सैदपुर विस में आता था...

Social equation is important from Ajra safe seat, once this area used to come in Saidpur Vis. कभी सैदपुर विधानसभा में आने वाला अजगरा सुरक्षित सीट पर सामाजिक समीकरण अहम है.

समीकरण: अजगरा सुरक्षित सीट से सामाजिक समीकरण अहम, कभी यह क्षेत्र सैदपुर विस में आता था...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिले के आठ विधानसभा सीट में अजगरा विस वर्ष 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। हालांकि विकास के लिहाज से यह अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में चोलापुर, चिरईगांव, हरहुआ, पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक के गांवों को मिला कर अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बना। यह क्षेत्र गोमती नदी के तट का इलाका है। पहले यह गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में आती रही। इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिकोण से सामाजिक समीकरण ही सबसे अहम है।

अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जब सैदपुर आंशिक नाम से जानी जाती रही, तब भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय दो बार विधायक चुने गए। परिसीमन के बाद जब 2012 में ये सुरक्षित सीट बनी तब पहले विधायक रहे बसपा से त्रिभुवन राम जो अब भाजपा में हैं। वहीं दूसरी बार भाजपा-सुभासपा गठबंधन से सुभासपा के कैलाश नाथ सोनकर विजयी हुए।

               पार्टी            प्रत्याशी                  कुल वोट        वोट%

  1. एसबीएसपी     कैलाशनाथ सोनकर.    83,778      38.11%
  2. सपा                लालजी सोनकर         62,429       28.40% 
  3. बसपा              त्रिभुवन राम               52,480       23.87%

यह दिग्गज है मैदान में

  • त्रिभुवन राम-भारतीय जनता पार्टी
  • रघुनाथ-बहुजन समाज पार्टी
  • हेमा देवी-इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • बागेश्वर-सर्वजन सनातन पार्टी
  • राजपति बनवासी-राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
  • विद्या देवी- बहुजन मुक्ति पार्टी
  • सत्यप्रकाश-आम आदमी पार्टी
  • सीताराम-जन अधिकार पार्टी
  • सुनील कुमार-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
  • अनूप कुमार-निर्दलीय
  • विद्या प्रकाश-निर्दलीय 

अजगरा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,68,938
  • पुरुष- 1,97,001
  • महिला- 1,71,926
  • थर्ड जेंडर- 11