कुंभ में हुआ है भ्रष्टाचार, हिम्मत है तो CBI जांच कराएं: ओमप्रकाश राजभर  बोले जांच हो तो योगी जाएंगे जेल, मुझे उपमुख्यमंत्री भी बनाएं तो BJP में नहीं जाऊंगा

कुंभ में हुआ है भ्रष्टाचार, हिम्मत है तो CBI जांच कराएं: ओमप्रकाश राजभर  बोले जांच हो तो योगी जाएंगे जेल, मुझे उपमुख्यमंत्री भी बनाएं तो BJP में नहीं जाऊंगा

वाराणसी, भदैनी मिरर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को अपने वाराणसी दौरे के पहले सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ बोलते है, उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कैग की रिपोर्ट आ गई है, भाजपा सरकार ने धार्मिक कार्यों में भ्रष्टाचार किया है। मोटरसाइकल और ऑटो से मिट्टी ढोने की बात कही गई है। 

27 अक्टूबर को खुलेगा पत्ता

ओमप्रकाश राजभर ने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि हम लीडर बनाते है, सपा-बसपा से भागीदारी संकल्प मोर्चे के लिए 100 सीट मांगे है। हम सभी पार्टी के नेताओं से मिलते है, इसे गठबंधन के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। शिवपाल यादव हमारे साथ है, वहां जहा भी जाएंगे मोर्चे के साथ जाएंगे। 27 अक्टूबर का इंतजार करिए, उसी दिन पत्ते खोले जाएंगे। लेकिन भाजपा (BJP) हमें उपमुख्यमंत्री भी बनाएगी तो हम नहीं जाएंगे। आज ब्राम्हणों को लुभाने की प्रतियोगिता चल रही है, क्या किसी ने बंजारा, बहेलिया, पाल, प्रजापति, केवट, मल्लाह, नाई, चौहान जैसी पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों की भलाई की बात किसी पार्टी ने कभी नहीं सोची। हम उनकी भलाई के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

अच्छे दिन कब आएंगे पता नहीं

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की एक शाखा आरएसएस है और उसका कार्यालय नागपुर में है। वहां झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। सिखाया जाता है कि झूठ बोलो और लूटो। प्रधानमंत्री चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे। उनके नेता कुंभ में पैसा लूटने लगे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बहुत सिंह बात कह रहे हैं। भ्रष्टाचार के जो भी आरोप वह भाजपा नेताओं पर लगा रहे हैं, वह सभी सही हैं। इस मुद्दे पर हम उनके साथ खड़े मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे, किसके आएंगे पता नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई कम होगी, कब कम होगी पता नहीं। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार, अराजकता, लूटपाट और गुंडराज वाली सरकार है।