प्रियंका गांधी के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने भी जाना महंत रामेश्वरपुरी का हाल, किया यह वादा...

प्रियंका गांधी के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने भी जाना महंत रामेश्वरपुरी का हाल, किया यह वादा...

वाराणसी/भदैनी मिरर। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वपुरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।  मंगलवार को उनका हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के उप महंत शंकरपुरी को फोन किया। मुख्यमंत्री ने महंत की तबियत के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनको जल्द ही देखने आने के लिए हॉस्पिटल आने की बात कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह महंत जी के बेहतर इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधन से भी बात करेंगे। उनके उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उप महंत से मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी समय किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो नि:संकोच बताएं।

वहीं मंगलवार की शाम प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी उप महंत को फोन कर महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही कहा कि कोई आवश्यकता होगी तो उन्हें बताते रहेंगे।

बता दें कि अन्नपूर्णा मंदिर के उप महंत शंकरपुरी को सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी फोन कर महंत रामेश्वर पुरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके साथ ही उन्होंने उप महंत से लखनऊ आकर महंत को देखने की इच्छा भी जाहिर की थी।