नजरबंद किए गए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता, करना चाहते थे विरोध प्रदर्शन...

नजरबंद किए गए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता, करना चाहते थे विरोध प्रदर्शन...


वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर रघुराज प्रताप सिंह (राजा) भईया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चेतगंज पुलिस सक्रिय रही। विरोध प्रदर्शन के लिए जैसे ही दर्जनों कार्यकर्ता कार्यालय पर एकजुट हुए चेतगंज पुलिस ने उन्हें वही नजरबंद कर लिया। पार्टी कार्यालय के बाहर भी पुलिसकर्मियों का पहरा लगा रहा।


महानगर वाराणसी अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनसत्ता दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जैसे ही नारेबाजी करते हुए निकले पुलिस ने नजरबंद कर दिया। अनूप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र मे शान्तिपूर्ण विरोध करने का संविधान ने सबको मौलिक अधिकार दिया है। ऐसी स्थिति में वाराणसी पुलिस प्रशासन द्वारा जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तावो को गिरफ्तार कर नजरबंद करना उनके विचारों के मौलिक अधिकार का हनन है।