दो राजभर नेताओं का भविष्य तय करेगी शिवपुर विस की जनता!

The people of Shivpur assembly will decide the future of two Rajbhar leaders! यादव बाहुल्य के साथ पिछड़ी जातियों की अच्छी मजबूती वाले विधानसभा क्षेत्र शिवपुर में इस बार आमने सामने भाजपा से अनिल राजभर है तो सपा व सुभासपा गठबंधन से अरविंद राजभर मैदान में है.

दो राजभर नेताओं का भविष्य तय करेगी शिवपुर विस की जनता!

यादव बाहुल के साथ ठाक-ठाक है पिछड़ी जातियों की मौजूदगी, पहले यह चिरईगांव विधानसभा के नाम से जाना जाता रहा...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिले के आठ विधानसभा सीटों में शिवपुर विधानसभा सीट पर इस बार दो राजभर नेताओं का भविष्य तय होगा।इसी सीट से वर्तमान भाजपा विधायक अनिल राजभर है तो सपा-सुभासपा गठबंधन से डॉ. अरविंद राजभर है। इस क्षेत्र में जहां कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्म व कर्मस्थली यानी लमही है तो वही इसी विधानसभा क्षेत्र में बुनकर बाहुल्य लोहता इलाका भी आता है। यह क्षेत्र यूं तो यादव बहुल है पर अन्य पिछड़ी जातियां की मौजूदगी भी ठीक-ठाक है। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में ही काशी की अति प्राचीन व धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण पंचकोशी यात्रा का अंतिम पड़ाव है जिसे कपिल मुनि पड़ाव के रूप में जाना जाता है। साथ ही ये कपिलधारा के नाम से भी विख्यात है। लेकिन इसी क्षेत्र में एक ऐसा भी इलाका है जो मानसून सत्र में टापू बन जाता है जिसे ढाब नाम से जाना जाता है। यह सीट पड़ोसी संसदीय क्षेत्र चंदौली का हिस्सा है।  

समीकरण: उत्तरी से खुलेगा बसपा का खाता या भगवा विग्रेड रहेगा हावी! व्यापारियों का इस सीट पर है खास पकड़... 

2012 में शिवपुर विस आया वजूद में

खास बात यह है कि यह विस क्षेत्र 2012 में वजूद में आया। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र पहले चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक के 192 नए बूथ और 96 गांव आते ही हैं। इसके अलावा काशी विद्यापीठ ब्लॉक के 12 गांवों के 58 बूथ, हरहुआं ब्लॉक के 30 गांवों के 57 बूथ भी शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किए गए। 

पिछले विस चुनाव का आंकड़ा

            पार्टी        प्रत्याशी                    वोट          वोट प्रतिशत

  1. भाजपा  अनिल राजभर            110,453         48. 47%
  2. सपा   आनंद मोहन गुड्डू यादव     56,194           24.66%  
  3. बसपा   वीरेन्द्र सिंह                   46,657            20.47%

शिवपुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,68,374
  • पुरुष- 2,01,315
  • महिला- 1,67,048
  • थर्ड जेंडर- 11

यह प्रत्याशी है चुनावी मैदान में

  • अनिल राजभर- भारतीय जनता पार्टी
  • अरविंद राजभर- सुहेलदेव भारतीय
  •  गिरीश-इंडियन नेशनल कांग्रेस
  •  रवि मौर्य-बहुजन समाजवादी पार्टी  उषा-आम जनता पार्टी (इंडिया)
  • मनोज कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी