त्रिभुवन राम की फिर हुई अजगरा सीट, पहले भी इस सीट से रह चुके है विधायक...

Tribhuvan Ram Ajgara seat again MLA has lived from this seat beforeत्रिभुवन राम की फिर हुई अजगरा सीट, पहले भी इस सीट से रह चुके है विधायक...

त्रिभुवन राम की फिर हुई अजगरा सीट, पहले भी इस सीट से रह चुके है विधायक...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिले के आठों विस से सबसे पिछड़ा क्षेत्र अजगरा सुरक्षित एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिभुवन राम की हो गई है। इस सीट पर त्रिभुवन राम बसपा में रहते हुए वर्ष 2012 में भी फतह हासिल की थी। जनता ने त्रिभुवन राम को 101088 मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। वही दूसरे स्थान पर सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी सुनील सोनकर को 91928 वोट मिले है, बसपा के रघुनाथ चौधरी तीसरे स्थान पर रहे जनता के 42301 वोट मिले है। 

41 फीसदी से ज्यादा मिले वोट

भाजपा के त्रिभुवन राम ने सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी सुनील सोनकर को 9,160 मतों से हराया। त्रिभुवन राम को जनता ने 41.25% सुनील सोनकर को 37. 51% तो बसपा के रघुनाथ चौधरी को 17. 26% वोट मिले है। इस सीट पर हमेशा से सामाजिक समीकरण प्रभावशाली रहा है। 
बता दें पिछले विस चुनाव में इस सीट से सुभासपा के कैलाशनाथ सोनकर विधायक चुने गए थे। जनता ने उन्हें 83,778 यानी 38.11% मत दिया था, जबकि सपा प्रत्याशी रहे लालजी सोनकर को 62,429 यानी 28.40% वोट मिला, बसपा के त्रिभुवन राम  को 52,480 यानी 23.87% वोट मिले थे।