नीलू के सिर पर बंधा जीत का सेहरा, सपा के सुरेंद्र पटेल की हार...

The victory is tied on the head of Neelu the defeat of Surendra Patel of SPनीलू के सिर पर बंधा जीत का सेहरा, सपा के सुरेंद्र पटेल की हार...

नीलू के सिर पर बंधा जीत का सेहरा, सपा के सुरेंद्र पटेल की हार...

वाराणसी,भदैनी मिरर। समाजवादियों के गढ़ में एक बार फिर भगवा ब्रिगेड ने जीत हासिल कर ली है। तबियत ठीक न होने से व्हील चेयर पर नीलरतन पटेल 'नीलू' ने प्रचार किया और जनता ने नीलू को आशीर्वाद देकर जीत का सेहरा माथे पर बांध दिया। भाजपा प्रत्याशी नीलू को 105163 मत मिले जबकि सपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र सिंह पटेल को 82632 वोट मिले। भाई तीसरे स्थान पर बहुजन समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार त्रिपाठी 24065 वोट पाए।

दिग्गजों ने किया था प्रचार

भाजपा के नील रतन पटेल अपने निकट प्रतिद्वंदी सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 22,531 वोटों से पटकनी  दी। जनता ने नील रतन पटेल को 47.6 प्रतिशत सुरेंद्र सिंह पटेल को 37.40% और बहुजन समाजवादी पार्टी को 10. 89% वोट दिए हैं। यह सीट कांग्रेस और समाजवादियों का गढ़ रही है लेकिन पिछले 2 विधानसभाओं से इस पर नील रतन पटेल का कब्जा है। 
बता दें, पिछले विस में अद (सोनेलाल) नील रतन पटेल नीलू को जनता ने 103,423 यानी 50.08%, सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 54,241 यानी 26.27% और बसपा के महेंद्र कुमार पांडेय को 35,657 यानी 17.27% वोट मिले थे।