गोवर्धन पूजा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, संस्था ने फोटो जर्नलिस्टों को किया सम्मानित...

गोवर्धन पूजा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, संस्था ने फोटो जर्नलिस्टों को किया सम्मानित...

वाराणसी, भदैनी मिरर। गोवर्धन पूजा समिति ने कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रविवार को एक सादे समारोह मे समिति के नये पदाधिकारियों का मनोनयन और शपथ ग्रहण समारोह किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक मंत्री व लोकगीत कलाकार उपेन्द्र लाल यादव ने स्वागत वन्दना से किया। समिति संयोजक कैलाश यादव, विनोद कुमार यादव ने संरक्षक मंडल, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री को अंगवस्त्रम संग माल्यार्पण से सम्मान किया। गोवर्धन पूजा समिति के लोगों ने पत्रकार संतोष कुमार यादव को संगठन मंत्री का पद देकर सम्मानित किया गया, इनके साथ फोटो जर्नलिस्ट राजेश यादव, त्रिपुरारी यादव और मदन यादव सम्मानित हुए।


इस अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति से काफी वर्षों से जुडे हुए नगर निगम के सजातीय पार्षदों का पूजा समिति की ओर से सम्मान भी किया गया। समिति ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपालजी यादव, संस्थापक सदस्य ई० गणेश प्रसाद, यादव ट्रस्ट बोर्ड सदस्य किशोरी किशोर दास, सदस्य गणेश यादव, ट्रस्ट बोर्ड सदस्य मुन्ना लाल यादव एड., पूजा समिति संरक्षक रमाशंकर यादव (पूर्व एडीएम), पत्रकार संतोष कुमार यादव, संगठन मंत्री पत्रकार राजेश कुमार, पत्रकार त्रिपुरारी यादव व विधि सलाहकार किशन यादव एडवोकेट, विजय यादव एडवोकेट समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।