राष्ट्रवादी चिन्तक मंच ने PM मोदी के दीर्घायु के लिए किया यज्ञ

राष्ट्रवादी चिन्तक मंच ने PM मोदी के दीर्घायु के लिए किया यज्ञ

वाराणसी,भदैनी मिरर। राष्ट्रीय चिंतक मंच की ओर से चतुर्दशी तिथि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71वे जन्मदिन के अवसर परदेव कन्याओं द्वारा यज्ञ आहुति कर बाबा काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, स्वामी बाबा विशुद्धानंद जी परमहंस से प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई।

इस दौरान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रवादी चिंतक मंच की ओर से पीएम के जन्मदिन पर 17 से 21 सितंबर तक सेवा कार्य सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज तीसरे दिन 21 देव कन्याओं द्वारा वैदिक विधि से मंत्रों द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का जाप हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम के विकास कार्य को सेवा कार्य समझते हैं। जो इनके एजेंडे मैं शामिल है। इसको धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं। इन्होंने 4 वर्ष में पूरे विपक्ष को नास्तिक से आस्तिक  बना दिया यह भी एक बड़ी विशेषता है।

कार्यक्रम में मनोज गुप्ता,समाजसेवी अवधेश गुप्ता, राजेश राय, अरविंद सिंह, सज्जन कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट दीवानी सपतीक इत्यादि लोग उपस्थित थे।