मुस्लिम महिलाओं ने वृक्ष को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प...

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बेनियाबाग मैदान में मुस्लिम महिलाओं में वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मुस्लिम महिलाओं ने वृक्ष को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प...

वाराणसी, भदैनी मिरर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बेनियाबाग मैदान में मुस्लिम महिलाओं में वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सोनी खान ने बताया कि आज के समय मे जिस तरह पेड़ों के कटने से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। उसे देखते हुए पेड़ों की रक्षा करना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि पेड़ हमे छाया के साथ साथ ऑक्सीजन भी देते हैं। वह एक भाई से बढ़कर हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए आज रक्षाबंधन पर्व पर हमने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया है। इससे पर्यावरण संरक्षण किया जा सकेगा। इस दौरान महिलाओं ने राखी गीतों की भी प्रस्तुति की।