पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे लाने के लिए किया गया प्रेरित, उचित कचरा निस्तारण की भी दी जानकारी...

Motivated to bring youth forward for environmental protectionपर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे लाने के लिए किया गया प्रेरित, उचित कचरा निस्तारण की भी दी जानकारी...

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे लाने के लिए किया गया प्रेरित, उचित कचरा निस्तारण की भी दी जानकारी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। लक्ष्य ए सोसायटी फॉर सोशल एंड इन्वायरनमेंट डेवेलपमेंट संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक के कचरे के दुष्प्रभावों के विषय पर कार्यशाला का आयोजन कोनिया स्थित अमरनाथ शिक्षण संस्थान में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों में पर्यावरण संरक्षण एवं कचरों के पुनर्चक्रीकरण के प्रक्रिया की जानकारी देना था। कार्यक्रम में संस्था के परियोजना कार्यकारिणी मनीष गुप्ता ने बच्चों को बताया की पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जा सकता है तथा वर्तमान परिवेश में किस प्रकार से वायु प्रदूषण बहुत ही ज़्यादा पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है। 

इसके बाद संस्था के परियोजना अधिकारी अंगद कुमार द्विवेदी ने कचरे की पुनर्चक्रीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि कचरे को उसकी प्रकृति के अनुसार अलग अलग कर के रखें तथा जब सफाई मित्र आये तब उन्हें देंगे तो वह कचरा प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगा तथा उस कचरे को पुनर्चक्रीकरण माध्यम से उपयोग करने हेतु नए नए उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। जैसे - टाईल्स, इण्टर लॉकिंग ईंट, टी शर्ट आदि। साथ ही साथ कूडेदान की उपयोगिता के भी बारे में बताया । कार्यक्रम में लक्ष्य संस्था से अंगद कुमार द्विवेदी ( परियोजना अधिकारी) व मनीष गुप्ता ( परियोजना कार्यकारिणी) तथा विद्यालय के शिक्षकगण व बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।