राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से ज्यादा वाद हुए निस्तारित, 44 लाख से ज्यादा वसूली, 16 विवाहित जोड़ों का हुआ सुलह...

More than 25 thousand cases settled in National Lok Adalat, more than 44 lakhs recovered, 16 married couples reconciled. राष्ट्रीय लोक अदालत में 25000 से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से ज्यादा वाद हुए निस्तारित, 44 लाख से ज्यादा वसूली, 16 विवाहित जोड़ों का हुआ सुलह...

वाराणसी,भदैनी मिरर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। जिसका मनोरंजन कक्ष में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष डा. अजय कृष्ण विश्वेश ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25295 वादों का निस्तारण किया गया। विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत ने शनिवार को दीवानी के कुल 141 वाद, पारिवारिक वाद 49, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 46 वाद मे बीमा कम्पनी द्वारा पीड़ित पक्षकारों को 2,58,01,053 रुपए की धनराशि दिलायी गयी। फौजदारी के 3565 मामलों में अर्थदण्ड के रूप में  44,42,425 रुपए वसूल किया गया। एनआई एक्ट के 155 वाद, बैंकों व कम्यूनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर के 1097 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें 6,33,65,380 रुपए की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ। प्रशासन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 20242 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 16 विवाहित जोड़ो को सुलह समझौते के साथ एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।