पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, जानें कब दिखाई देगा चांद

पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. आइए जानते है कि आज शाम कितने बजे चांद दिखाई देगा.

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, जानें कब दिखाई देगा चांद

वाराणसी, भदैनी मिरर। पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. सुहागिनें पूरे दिन निर्जल व्रत कर शाम को सौलह श्रृंगार करने के बाद सबसे पहले गणेश जी की फिर चौथ माता की पूजा करेंगी. इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देगी. फिर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलेंगी. आइए जानते है कि आज शाम कितने बजे चांद दिखाई देगा.

जानें कब दिखेगा चांद

आज शाम 7 बजे से रात तकरीबन 9 बजे तक देशभर में चंद्रमा दिख जाएगा, जो कि पूर्व-उत्तर दिशा के बीच नजर आएगा. पंडितों के अनुसार, मौसम की गड़बड़ी के चलते कभी चंद्रमा न दिखे तो शहर के मुताबिक चंद्र दर्शन के समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा कर सकते हैं.

रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र दर्शन, बन रहे पांच शुभ योग 

इस बार करवा चौथ पर ग्रहों की खास स्थिति से 5 शुभ योग बन रहे हैं. चंद्रमा अपनी उच्च राशि और रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति के साथ है. जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है. इसके साथ ही बुधादित्य, पारिजात, शश और लक्ष्मी योग भी बन रहा है. इन योग के प्रभाव से व्रत और पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा.