साकेत नगर में कूड़ा डंप करने से स्थानीय जनता आक्रोशित, जोनल अधिकारी ने मांगा 1 सप्ताह का समय...

लंका के साकेत नगर कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर के पास नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप किए जाने से अक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया गया है।  

साकेत नगर में कूड़ा डंप करने से स्थानीय जनता आक्रोशित, जोनल अधिकारी ने मांगा 1 सप्ताह का समय...

वाराणसी, भदैनी मिरर। लंका के साकेत नगर कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर के पास नगर निगम द्वारा कूड़ा डंप किए जाने से अक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया गया है।  जिसके कारण पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है। इस दौरान स्थानीय नागरिक राजीव पटेल ने बताया की कूड़ा डंपिंग से फैल रहे प्रदूषण के कारण क्षेत्रीय जनता परेशान है। लगभग दो वर्षों से इसकी शिकायत हम भेलूपुर जोन के नगर निगम इंस्पेक्टर से कर रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा था। अंत में तंग आकर हमें खुद ही कूड़े का कंटेनर यहां से हटा दिया। जिसके बाद शनिवार की सुबह जब कर्मचारी कूड़ा डंप करने आए तो कंटेनर न होने की वजह से कूड़ा सड़क पर ही डंप कर दिया। जिसके कारण स्थानीय लोगों और नगर निगम के कर्मचारियों में जमकर कहासुनी हुई। जिसके बाद मौके पर भेलूपुर नगर निगम जोनल अधिकारी राजेश अग्रवाल पहुंचे और उन्होंने 1 हफ्ते का समय मांगते हुए लिखित आश्वासन दिया कि जल्द ही हम लोग आपस में बैठकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

वहीं जोनल अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया की साकेत नगर कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर के पास लगभग 3–4  सालों से कूड़ा डंप किया जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा इंस्पेक्टर इसकी शिकायत जरूर की जा रही थी लेकिन इसकी लिखित शिकायत कभी नहीं दी गई और न ही इंस्पेक्टर द्वारा हमे उसकी सूचना दी गई थी। आज जब शिकायत हमारे पास आई है तो हमने 1सप्ताह का समय मांगते हुए लोगों को कहा है की इसके लिए एनएसए को बुलाकर वार्ता की जायेगी।