#Live: जाने वाराणसी के हर सीट की रुझान, दक्षिणी को लेकर बढ़ी BJP और सपा समर्थकों की धुकधुकी, बाकी सीटों पर BJP आगे...

#Live: Know the trends of every seat in Varanasi, BJP stuck in the south, ignored by old Congress leaders. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना चालू हो गई है, साथ ही अब रुझान भी तेजी से आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाये हुए है लेकिन मंत्री नीलकंठ फंसते हुए दिखाई दे रहे है।

#Live: जाने वाराणसी के हर सीट की रुझान, दक्षिणी को लेकर बढ़ी BJP और सपा समर्थकों की धुकधुकी, बाकी सीटों पर BJP आगे...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना के साथ ही रुझान अब सामने आने लगे है। जैसे जैसे रुझान आ रहे है समीकरण उतनी ही तेजी से बदल रहे है। पहले दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे थे मगर अब वह आगे हो गए है, वही शिवपुर से मंत्री अनिल राजभर भी आगे चल रहे है। शुरू से ही उत्तरी सीट पर रविन्द्र जायसवाल आगे है तो कैंट से सौरभ श्रीवास्तव बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस के लिए उम्मीद भरी सीट पिंडरा भी अजय राय काफी पीछे चल रहे है, वही दक्षिणी में तो प्रत्याशी मुदिता कपूर की बुरी हार हो रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर भी मंत्री अनिल राजभर से काफी पीछे है। 

शहर दक्षिणी में 20 चक्र के बाद 

  1. किशन दीक्षित- 79611 मत
  2. नील कंठ तिवारी- 75784 मत
  3. मुदिता कपूर- 1668 मत

वाराणसी उत्तरी 23 चक्र के बाद

  1. रविन्द्र जायसवाल- 115934 मत
  2. असफाक- 62155 मत
  3. श्याम प्रकाश- 9697 मत

सेवापुरी 25 चक्र के बाद

  1. नील रतन सिंह- 91143 मत 
  2. सुरेंद्र सिंह पटेल- 71858 मत
  3. अरविंद कुमार त्रिपाठी- 20524 मत

रोहनिया 20 चक्र के बाद

  1. डॉ सुनील पटेल- 68279 मत
  2. अभय पटेल- 49113 मत
  3. अरुण सिंह पटेल- 18302 मत

अजगरा 30 चक्र के बाद

  1. त्रिभुवन राम - 97484
  2. सुनील सोनकर- 88497
  3. रघुनाथ चौधरी - 40468

वाराणसी कैंट 11 चक्र के बाद

  1. पूजा यादव- 17380
  2. सौरभ श्रीवास्तव- 55486
  3. राजेश कुमार मिश्र- 5980

पिंडरा 15 चक्र के बाद

  1. डॉ अवधेश सिंह- 42235
  2. बाबूलाल- 25230
  3. अजय राय- 21946

शिवपुर 23 चक्र के बाद

  1. अनिल राजभर  -92874 मत
  2. अरविंद राजभर  -63972 मत
  3. रवि मौर्य - 36490 मत