माफिया अतीक को लेकर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह बोले - Yogi सरकार में नहीं बच पाएंगे गुंडे-माफिया...

अतीक को सजा सुनाने पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोई माफिया बच नहीं पाएगा।

माफिया अतीक को लेकर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह बोले - Yogi सरकार में नहीं बच पाएंगे गुंडे-माफिया...

वाराणसी, भदैनी मिरर। उमेश पाल अपहरण के मामले में मंगलवार को अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुना दी गई। अतीक को सजा सुनाने पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोई माफिया बच नहीं पाएगा। सभी सजा दिलाने के लिए सरकार कड़ी
पैरवी कर रही है।

मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऐसे गुंडे-माफियाओं पर योगी सरकार में कार्रवाई होती रहेगी। योगी शासनकाल में कोई गुंडा माफिया नहीं बचने वाला है। सभी दोषियों के ऊपर कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून का शासन है। 

 उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में सपा-बसपा सरकार अगला कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। प्रदेश में लोगों की अब सोच बदल गई है। उत्तर प्रदेश विकास के नाम से जाना जाता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं हुए। अब आदिवासी और शोषित वंचित कह सकते ऐप पर पढ़ें हमारे मकान भी पक्के हैं।