शिवपुर सीट से अनिल राजभर जीते, ओपी राजभर के पुत्र अरविंद की हार...

Anil Rajbhar won from Shivpur seat OP Rajbhar s son Arvind lostशिवपुर सीट से अनिल राजभर जीते, ओपी राजभर के पुत्र अरविंद की हार...

शिवपुर सीट से अनिल राजभर जीते, ओपी राजभर के पुत्र अरविंद की हार...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिले की 8 विधानसभा सीटों में शिवपुर विधानसभा सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अनिल राजभर ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर को परास्त कर दिया। अनिल राजभर को 115231 मत मिले है जबकि सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर को 87544 मत मिले है। वहीं बसपा के रवि मौर्या को 40601 वोट मिले है। 

45 फीसदी से ज्यादा मिले वोट

अनिल राजभर 27 हजार 687 वोटों से अरविंद राजभर को हराया है। मिली जानकारी के मुताबिक अनिल राजभर को 45.76 फीसदी वोट पड़े है, जबकि अरविंद राजभर को 34.77% और बसपा के रवि मौर्या को 16.12 फीसदी वोट मिले है। 

अनिल राजभर की प्रतिष्ठा बची

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने पुत्र अरविंद राजभर को लेकर प्रतिष्ठा लगाई थी। मंत्री अनिल राजभर लगातार यह कहते रहे है कि हमारी किसी से लड़ाई ही नही है। हम  सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी के लोग है। हम जनता के बीच रहकर काम करते है।