कंगना राणावत के खिलाफ आक्रोश: लंका चौराहे पर जलाया गया पोस्टर, कैंट थाने पहुंची FIR के लिए तहरीर...

भारत की आजादी को 'भीख' बताने पर लोगों की आलोचना झेल रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शनिवार को कहा कि कोई मुझे मेरे सवालों का जबाब देकर गलत साबित कर दे तो वह अपना पद्मश्री सम्मान लौटा देंगी और माफी भी मांगेंगी।

कंगना राणावत के खिलाफ आक्रोश: लंका चौराहे पर जलाया गया पोस्टर, कैंट थाने पहुंची FIR के लिए तहरीर...
कंगना राणावत का पोस्टर जलाती कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता

वाराणसी, भदैनी मिरर। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत का एक बार फिर पूरे देश में विरोध हो रहा है। वह अक्सर ही विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों उनके 'देश को भीख में मिली आजादी' बयान पर हंगामा मचा हुआ है। शनिवार को कंगना राणावत का पोस्टर जलाते हुए जमकर चप्पल से पिटाई की। तो वही सेवादल यंग ब्रिगेड ने कैंट थाने में तहरीर डालकर मुकदमा दायर करने की प्रार्थना की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि कंगना राणावत ने शहीदों का अपमान किया है।

पद्मश्री वापस ले सरकार

लंका चौराहे पर कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जमकर विरोध किया। कंगना के पोस्टर को चपल्लो से पीटने के बाद  आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओ ने कहा कि कंगना ने शहीदों का अपमान किया है। सरकार को उससे पद्मश्री अवार्ड वापस ले लेना चाहिए।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि कभी लक्ष्मीबाई का रोल करती हैं और कभी नकली घोड़े पर चढ़ती है इससे आजादी नहीं मिलती है। कंगना के बयान ने शहीदों का अपमान किया है। महिला कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि कंगना से पद्मश्री का अवार्ड वापस लेना चाहिए क्योंकि वो इस अवार्ड के लायक नहीं है और उनके साथ जिन लोगों को यह अवार्ड मिला है यह उनका भी अपमान होगा। ऐसी महिला को ऐसा अवार्ड नहीं देना चाहिए। कंगना को देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।


देश के साथ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ

कंगना रणावत के बयान से आक्रोशित सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अनुभव राय और महानगर अध्यक्ष परवेज खान की अगुवाई में कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

सेवादल यंग बिग्रेड जिला अध्यक्ष अनुभव राय ने कहा फिल्म अभिनेत्री कंगना रणावत के इस बयान से देश के स्वतंत्रता सेनानियों व भारत वासियों का अपमान हुआ है कंगना राणावत पर देश द्रोह का मुकदमा दायर हो और देश के खिलाफ विवादित बयान देने वालों पर कार्रवाई हो। महानगर अध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड परवेज खान ने कहा जो लोग देश का अपमान करते हैं उनको भारतीय जनता पार्टी के लोग सम्मान से नवाज रहे हैं और वीआईपी सुविधा दे रहे हैं ऐसे में तत्काल प्रभाव से कंगना रणावत पर कार्रवाई हो l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड अनुभव राय,महानगर अध्यक्ष परवेज खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनीत चौबे, आसिफ खान, आयुष तिवारी, अमन राय, शशांक गिरी, मोहम्मद आदिल मौजूद थे l