3 मार्च को एढे में अखिलेश और ममता करेंगे जनसभा, सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लिया जायजा, नेताओं को दिए दिशा-निर्देश...

On March 3 Akhilesh and Mamta will hold a public meeting in Edhe SP National Vice President took stock gave guidelines to the leaders3 मार्च को एढे में अखिलेश और ममता करेंगे जनसभा, सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लिया जायजा, नेताओं को दिए दिशा-निर्देश...

3 मार्च को एढे में अखिलेश और ममता करेंगे जनसभा, सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लिया जायजा, नेताओं को दिए दिशा-निर्देश...

वाराणासी,भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह 'लक्कड़', महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पार्टी प्रवक्ता मनोज राय धुपचण्डी, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के साथ दोनों नेताओं ने रिंग रोड़ के किनारे एढे गांव स्थित सभास्थल का जायजा लिया। स्थान का चयन कर तैयारी करने के साथ-साथ दोनों नेताओं ने भूमि स्वामी से स्वीकृति एवं रोड शो के परमीशन के लिए जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और इसलिए अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं आज उन्हीं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सपा सरकार में अखिलेश यादव लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है। किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। बोले-सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं।