BJP पर जूही सिंह ने साधा निशाना: महिला सुरक्षा के सभी वादे फेल, बोली सरकार को महंगाई की पीड़ा नही समझ आ रही..

BJP पर जूही सिंह ने साधा निशाना: महिला सुरक्षा के सभी वादे फेल, बोली सरकार को महंगाई की पीड़ा नही समझ आ रही..

वाराणसी,भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह बुधवार को जनसंवाद सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी पहुँची। जनसंवाद सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने मौजूदा सरकार पर महंगाई के मुद्दे के साथ साथ महिलाओं को सुरक्षा न देने जैसे मामले पर आड़े हाथों लेकर सरकार पर हमला बोला। ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन को पिछड़ा वर्ग के विकास से जोड़ते हुए सफल गठबंधन करार दिया। 

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही  सिंह ने मीडिया के समक्ष चुनावी मुद्दे को लेकर कहा कि हम पहले से कहते आ रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर जनमानस के आदमी है। पिछडो के विकास की बात करते हैं। उनको बीजेपी में सम्मान नही मिला। समाजवादी पार्टी भी पिछड़ों के विकास की बात करती हैं तो ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन करना अच्छा रहेगा हमारे लिए, महिला सुरक्षा के सारे वायदे वर्तमान सरकार के झूठे है। महिला के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। हमेशा दुर्घटना के वक्त मुख्यमंत्री अनुपस्थित रहते हैं। किसी घटना के घटित होने के बाद वे प्रकट होते हैं। धिक्कार है इस सरकार पर जो महिलाओं की सुरक्षा नही कर पाता है।

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस जैसे मुखर हो रही हैं क्या उस प्रकार समाजवादी पार्टी भी महिला कार्यकर्ताओं को भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी। इसपर जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी महिला कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से समर्थन दे रहा है। महिला होने के नाते मैं एक गृहणी के तौर पर यह कहूंगी की महंगाई चरम सीमा पर है अपने, खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ रहे हैं, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। क्या खाएं क्या पकाए समझ में नही आता। दिपावली नजदीक है और बाज़ार से अपनी जरूरत भर का सामान तक नहीं खरीद पा रहे हैं। इस सरकार को महिलाओं, बच्चों और परिवार की पीड़ा नही नज़र आ रही है। इसे हटा देना चाहिए यूपी से, सरकार जो ये फ्री में वैक्सीन देने का आडम्बर दिखा रही हैं। वो  झूठ है हम टैक्स देते हैं ,साबुन, दाल, सब्जी खरीदते है, इनके टैक्स भरते हैं। सरकार खुद थोड़ी कन्फ्यूज है। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में फिर से अपनी सरकार जरूर बनाएगी। हमारी सरकार दवाई मुफ्त, पढ़ाई मुफ्त और सिंचाई मुफ़्त की बात करती हैं। बड़े देशों में जनता को शिक्षा मुफ्त मिलती हैं। हमलोग भी यही करना चाहते हैं कि जनता के टैक्स के पैसों से शिक्षा, सिंचाई, स्वाथ्य और किसानों को कर्ज मुफ़्त मिले , इस मुद्दे पर अपनी सरकार का गठन करना चाहते हैं।