ज्ञानवापी सर्वे: कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन का सर्वे समाप्त, 4 घंटे तक हुई वीडियोग्राफी, CP ने जनता का जताया आभार...

Gyanvapi Survey: Survey of the first day ended amidst tight security, videography for 4 hours, CP expressed gratitude to the public. ज्ञानवापी मां श्रृंगार गौरी प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कोर्ट कमिश्नर ने पहले दिन 4 घंटे के सर्वे में करीब 50 फीसदी तक सर्वे पूरा कर लिया है.

ज्ञानवापी सर्वे: कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन का सर्वे समाप्त, 4 घंटे तक हुई वीडियोग्राफी, CP ने जनता का जताया आभार...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट कमिश्नर ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पहले दिन का सर्वे समाप्त हो गया है। सुबह ठीक 8 बजे सर्वे शुरू हुआ तो दोपहर 12 बजे तक सर्वे चलता है। चार घंटे में लगभग 50% सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा सर्वे के दौरान मौजूद रहे तो पुलिस कमिश्नर क्षेत्र में पैदल गश्त करते नजर आए। पुलिस कमिश्नर ने कहा की पहले दिन की कार्रवाई सकुशल संपन्न हुई है, शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए नागरिकों का आभार।

पहले दिन एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने परिसर में 4 तहखानों के ताले खुलवाकर उसकी जांच की। टीम ने दीवारों की बनावट, खंभों की वीडियोग्राफी भी की। सर्वे का काम रविवार को फिर सुबह 8 बजे से होगा। कल ऊपर के कमरों का सर्वे होगा। सर्वे के लिए परिसर के अंदर गई पूरी टीम के मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए गए थे। टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर नहीं आनी चाहिए। तहखानों की वीडियोग्राफी करके बाहर निकले फोटोग्राफर से जब मीडियाकर्मियों ने अंदर के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

पब्लिक- मीडिया को रखा गया दूर

कोर्ट के सख्त आदेश को देखते हुए प्रशासन ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक और मीडिया की एंट्री बंद करा दी गई थी। सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। आसपास के घरों की छतों पर पुलिस जवान तैनात किए गए। एक किलोमीटर के दायरे में करीब 1500 से ज्यादा पुलिस-PAC के जवान तैनात रहे हैं। 

अंदर की नहीं मिली कोई जानकारी

DM कौशल राज शर्मा ने कहा कि सर्वे के पहले दिन का काम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है। दोनों पक्षों ने पूरा सहयोग किया। कहीं किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। ज्ञानवापी परिसर के 50% से ज्यादा हिस्से का सर्वे हुआ है। वहीं, परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरा और लाइट की व्यवस्था की गई। चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी करवाई गई, लेकिन अंदर क्या मिला है? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।