भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते है गुरु: महंत विश्वंभरनाथ मिश्र

गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर  तुलसीघाट के गोस्वामी तुलसीदास अखाड़ा, तुलसी मन्दिर में अखाड़े के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र का भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते है गुरु: महंत विश्वंभरनाथ मिश्र

वाराणसी,भदैनी मिरर। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर  तुलसीघाट के गोस्वामी तुलसीदास अखाड़ा, तुलसी मन्दिर में अखाड़े के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र का भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व प्रातः महंत विश्वंभर नाथ ने गोस्वामी तुलसीदास के चरण पादुका एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वेद मंत्रों के बीच विधि विधान से उनका पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी माता का पूजन अर्चन कर गद्दी पर विराजमान होकर अपने शिष्यों को दर्शन दिए।

 

इस अवसर पर महंत प्रोफ़ेसर विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि गुरु की महिमा भगवान से भी ऊपर इसलिए मानी जाती है कि गुरु ही है जो भगवान तक पहुंचने का रास्ता बताता है। वह सही गलत की पहचान करा कर मानव को भवसागर पार कर आता है। इस अवसर पर  दूर-दूर से आए शिष्यों ने उनसे गुरु मंत्र भी लिया।