कोनिया में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का हुआ उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इस संस्था का लक्ष्य...

कोनिया में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का हुआ उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इस संस्था का लक्ष्य...

वाराणसी,भदैनी मिरर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य रही संस्था लक्ष्य ए सोसायटी फॉर सोशल एंड एनवायरनमेंटल डेवलपमेंट ने मंगलवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर  पर शहर के कोनिया सट्टी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि सिंह, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान संकाय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है।लक्ष्य संस्था इस क्षेत्र में लगातार अग्रसर है जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समय के साथ महिलाएं लगातार अपने सशक्त होने का परिचय भी दे रही हैं। 

वर्तमान में पुरुषों के समान वह समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को अपने जीवन स्तर को सुधारने का अनवरत प्रयास करते रहना चाहिए और लक्ष्य ए सोसायटी फॉर सोशल एंड एनवायरमेंट डेवलपमेंट संस्था द्वारा जो पहल की जा रही है वह निश्चित तौर पर महिलाओं को सशक्त करेगा और उनके जीवन को सुचारू रूप से चलाएगा। इस संस्था द्वारा चलाई जा रही गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों से महिलाओं को सीखना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत संस्था परियोजना अधिकारी अंगद द्विवेदी ने डॉ. रश्मि सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसके साथ ही लक्ष्य संस्था के दिल्ली में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का जिक्र करते हुए बताया कि महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ ब्यूटीशियन का कोर्स एवम लघु उद्योग जैसे आचार बनाना, मसाले बनाना आदि को भी प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह  बनाने हेतु अग्रसर हो रहे है। संस्था की अध्यक्ष प्रीतिमा वर्मा एवम संस्था के संस्थापक सुमन्त शेखर का मानना है कि जल्द ही लक्ष्य संस्था संपूर्ण भारत मे अपने कार्यों को कोने कोने में विस्तार कर के पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

उसके पश्चात प्रशिक्षिका सरिता देवी ने सिलाई संबंधी जानकारी महिलाओं को दी। कार्यक्रम का समापन के परियोजना कार्यकारी मनीष कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शिव राम चौबे ( समाजिक कार्यकर्ता), नंदिनी, वीरेंद्र, आदि का योगदान सराहनीय रहा।