IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश बने पहले वाराणसी के पुलिस आयुक्त...

IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश बने पहले वाराणसी के पुलिस आयुक्त...

वाराणसी, भदैनी मिरर। गुरुवार को कैबिनेट द्वारा वाराणसी और कानपुर को कमिश्नरेट की मंजूरी मिलते ही शासन ने नियुक्ति भी दे दी। एडीजी 112 रहे असीम कुमार अरुण को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर तो पूर्व में डीआईजी पद पर बनारस में तैनात रहे ए. सतीश गणेश को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर तैनाती दी है। 


वही पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र रहे पीयूष मोर्डिया को संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। आकाश कुलहरि पीएसी मुख्यालय से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर, पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पर तैनात अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी और अनिल कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है। डॉ. मनोज कुमार अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर, पुष्पांजलि को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। डीआईजी/ एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।


इन अधिकारियों के भी हुए तबादले-

  •  अशोक कुमार एडीजी 112
  •  विजय सिंह मीणा एडीजी सतर्कता अधिष्ठान
  •  ज्योति नारायण एडीजी ट्रैफ़िक
  •  नवीन अरोरा को आईजी आगरा बनाया गया
  •  रमित शर्मा आईजी रेंज बरेली बनाये गए
      एस के भगत को आईजी रेंज वाराणसी बनाया गया
  •  मोदक राजेश डी राव आईजी क़ानून व्यवस्था
  •  राजेश पाण्डेय आईजी चुनाव सेल
  •  सुभाष बघेल आईजी पीएचकयू
  •  पीयूष श्रीवास्तव आईजी पीएचकयू
  •  विनोद कुमार सिंह को डीआईजी सुरक्षा बनाया गया
  •  श्रीपर्णा गांगुली डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया
  •  अखिलेश कुमार मीणा जेसीपी वाराणसी
  •  अनिल सिंह जेसीपी वाराणसी
  •  जे रविन्द्र गौड़ डीआईजी रेंज मिर्ज़ापुर
  •  दीपक कुमार डीआईजी रेंज अलीगढ़
  •  जोगेन्दर कुमार डीआईजी रेंज झांसी
  •  शलभ माथुर डीआईजी रेंज मुरादाबाद
  •  प्रीटेंदर सिंह डीआईजी रेंज गोरखपुर
  •  अमित पाठक डीआईजी / एसएसपी ग़ाज़ियाबाद
  •  कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़
     रोहन पी कनय एसएसपी झांसी
  •  दिनेश कुमार पी एसएसपी गोरखपुर
  •  सचिन्द्र पटेल एसपी कुशीनगर
  •  मुनिराज जी एसएसपी आगरा
  •  संतोष सिंह एसपी गोण्डा
  •  शैलेश पाण्डेय एसएसपी अयोध्या
  •  बृजेश कुमार सिंह एसएसपी इटावा
  •  आकाश तोमर एसपी प्रतापगढ़
  •  सुजाता सिंह एसपी बहराईच
  •  विपिन कुमार मिश्रा एसपी सुल्तानपुर
  •  उदय शंकर सिंह एसपी एटा
  •  किरीट कुमार राठौर एसपी पीलीभीत
  •  बबलू कुमार एसएसपी एटीएस
  •  जय प्रकाश कमाण्डेन्ट 32 पीएसी
  •  अरविंद चतुर्वेदी एसपी सतर्कता अधिष्ठान
  •  एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया।