Good News: दुर्गाकुंड अंध विद्यालय और चौकाघाट में Oxygen सिलेंडर हो रहा रिफिल, DM ने दी जानकारी...

Good News: दुर्गाकुंड अंध विद्यालय और चौकाघाट में Oxygen सिलेंडर हो रहा रिफिल, DM ने दी जानकारी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय के पास ऑक्सीजन सिलेंडर की फ्री फिलिंग सर्विस शुरू करा दी है। यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर के जंबो 7 क्यूबिक मीटर लार्ज सिलेंडर और स्माल सिलेंडर का फीलिंग होगा।


इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा ज्योति इंडस्ट्रियल कंपनी, चौकाघाट में 550 ₹ में जंबो 7 क्यूबिक मीटर लार्ज ऑक्सीजन सिलेंडर की फीलिंग सर्विस भी गुरुवार से शुरू की गई है। निश्चित रूप से इन दो स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर फिलिंग की व्यवस्था शुरू होने से कोरोना मरीजों को जहां उनकी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन सुगमता के साथ सुलभ होने लगेगी, वही उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।