रैली निकालकर कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान, नेता बोले- महंगाई, बेरोजगारी चरम पर

रैली निकालकर कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान, नेता बोले- महंगाई, बेरोजगारी चरम पर

वाराणसी। यूपी विस चुनाव के पहले अब कांग्रेस ने अपना दमखम लगाकर जनता को सत्ता की नाकामी बताते हुए अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत सुंदरपुर चौराहे से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक कुमार विश्वकर्मा ने किया। प्रभात फेरी गांधी जी का राम धुन गाते हुए कैंट विधानसभा क्षेत्र के खोजवा, तेलियाना, बजरडीहा आदि विभिन्न इलाको से होता हुआ अगिया जोगिया बीर मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।

यहा पर नेताओं ने मंदिर परिसर और आस पास की सफाई कर श्रमदान किया। सुंदरपुर जिला कार्यालय पर युवा संवाद तथा संविधान शपथ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए नवयुवकों ने युवा संवाद में भाग लेकर अपने विचारों को व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को कोसते हुए  रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और महंगाई पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नंद लाल विश्वकर्मा, सरदार सतनाम सिंह, श्रीकांत विश्वकर्मा, डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, अफसर खान, बीनू सिंह, प्रदीप राज, नुरुल भाई, गोपाल साहू, शमीम अहमद अंसारी, सुरेश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, किरण शर्मा, श्याम सुंदर पाठक, सोनी पाल, निर्मला देवी, अविनाश विश्वकर्मा, रोशन विश्वकर्मा, पप्पू यादव, साजिद खान, मोहित विश्वकर्मा, रामजी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।