हिंसा के जड़ हैं बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठी: भारतीय अवाम पार्टी ने पुतला फूंक लिखी गृहमंत्री को चिट्ठी, बोले - इनके पैरोकार नेताओं की जब्त हो संपत्ति...

Bangladeshi and Rohingya infiltrators are the root of violence Bharatiya Awam Party wrote a letter to the Home Minister by burning an effigy. भारतीय अवाम पार्टी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर अभियान छेड़ दिया है. आरोप लगाया है कि देश में हो रहे हिंसा की फसाद यही है. इस मामले को लेकर पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है.

हिंसा के जड़ हैं बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठी: भारतीय अवाम पार्टी ने पुतला फूंक लिखी गृहमंत्री को चिट्ठी, बोले - इनके पैरोकार नेताओं की जब्त हो संपत्ति...
बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों का पुतला दहन करते भारतीय अवाम पार्टी के लोग।

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारत में बढ़ रहे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सुभाषवादियों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय अवाम पार्टी के लोगों का कहना है कि इनकी वजह से देश में सामाजिक और धार्मिक संतुलन बिगड़ रहा है और यह बढ़ रहे हिंसा के जड़ है। इस संबंध में पार्टी ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी भेजा है। भारतीय अवाम पार्टी की राज्य इकाई ने लमही के सुभाष मंदिर के सामने घुसपैठियों का पुतला फूंका और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने ड्रम बजाकर बंगलादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को देश के बाहर खदेड़ने के लिए अभियान के शुरुआत की बात कही।इस अवसर पर भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने घुसपैठियों को बाहर निकालो, रोहिंग्या भारत छोड़ो, बंगलादेशियों बाहर जाओ का नारा लगाया। 

रोहिंग्या मुसलमान के पैरोकार नेताओं की जब्त हो संपत्ति

भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि देश में बढ़ते अपराध के पीछे रोहिंग्या मुसलमान हैं, जो हमारे देश की धार्मिक और सामाजिक संतुलन को रोज बिगाड़ रहे हैं। देश मे बढ़ती नफरत के पीछे इन्हीं घुसपैठियों का कारनामा है। जो नेता इनके पक्ष में बोल रहे हैं, उनकी संपत्ति जब्त कर लेनी चाहिए। इनको बाहर नहीं निकाला गया तो मूल भारतीयों पर इनका हमला बढ़ेगा। ये सब हमसे हमारे ही संसाधनों को छीनने आये हैं, हर कीमत पर इनको बाहर निकालना होगा। भारत को बदनाम करने, धार्मिक स्थलों पर हमला करने में ये सबसे आगे हैं। झगड़ा हिन्दू मुसलमान के बीच नहीं, बल्कि भारतीय और विदेशी मुसलमानों के बीच है।

जिसने दिया सहारा उसी के लिए बने सिरदर्द

भारतीय अवाम पार्टी के सचिव पप्पू मिश्र ने कहा गया है की रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान अवैध घुसपैठ कर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।जगह–जगह इनकी बस्ती बनती चली गयी। मुस्लिम इलाकों में जिन लोगों ने बंगलादेशियों को सहारा दिया, आज उन्हीं के लिए सरदर्द बन चुके है। अपराध, हिंसा, चोरी और उपद्रव के पीछे यही रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं जो फर्जी आधार कार्ड बनवाकर यहीं के नागरिक बन गए हैं। अपराध ये करते हैं और बदनाम भारतीय मुसलमान होता है। ये भारत के नहीं हैं लेकिन हमारे संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं, छोटे रोजगार पर कब्जा कर लिए हैं, बिजली पानी पर अधिकार कर रहे हैं। हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर निकले शोभायात्रा पर पथराव करने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव विजयशंकर विद्रोही, अनिल कुमार पाण्डेय, प्रदेश सचिव संजय कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति, जिला महासचिव हरीश यादव काका, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रमता श्रीवास्तव, सरोज देवी आदि लोग शामिल रहे।