BJP ने जारी की मीडिया टीम और प्रवक्ताओं की सूची, बनारस से धर्मेंद्र सिंह, अशोक पांडेय और शशि शेखर का नाम...

BJP ने जारी की मीडिया टीम और प्रवक्ताओं की सूची, बनारस से धर्मेंद्र सिंह, अशोक पांडेय और शशि शेखर का नाम...

वाराणसी,भदैनी मिरर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मजबूती के लिए काम करना शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी आईएएस अफसर रहे अरविंद शर्मा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के बाद रविवार को बीजेपी ने प्रदेश के मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक और सह संयोजक के अलावा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक और प्रदेश सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। इस सूची में बनारस से धर्मेंद्र सिंह, अशोक पांडेय और शशि शेखर का नाम है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह नियुक्ति की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर लखनऊ निवासी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर झांसी के हिमांशु दुबे, वाराणसी के धर्मेंद्र सिंह, लखनऊ के प्रियंक पांडेय, रायबरेली के अभय सिंह को नियुक्त किया है। 

पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता पद पर 15 लोगों की नियुक्ति की है, जो सरकार के कामकाज को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रखेगी। प्रदेश प्रवक्ता पद पर लखनऊ के हरीशचंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के समीर सिंह, जौनपुर के मनीष शुक्ला, लखनऊ के हीरो बाजपेई, लखनऊ से आलोक अवस्थी, वाराणसी से अशोक पांडेय, लखनऊ से जुगल किशोर, नोएडा से अनीला सिंह, लखनऊ से राकेश त्रिपाठी, बुलंदशहर से प्रशांत वशिष्ठ, लखनऊ से संजय चौधरी, लखनऊ से आनंद दुबे, संभल से साक्षी दिवाकर, लखनऊ से आलोक वर्मा, नोएडा से महामेघा नागर की नियुक्ति हुई है।


पार्टी की आईटी विभाग के लिए प्रदेश संयोजक के रुप में लखनऊ के कामेश्वर मिश्रा और लखनऊ निवासी मांगीलाल चौधरी प्रदेश सह संयोजक होंगे। वही सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अंकित चन्देल, प्रदेश सह संयोजक पद पर गाजियाबाद के हर्ष चतुर्वेदी, वाराणसी के शशिशेखर सिंह, आगरा के गौरव और लखनऊ के सौरभ मरोदिया की नियुक्ति हुई है।