UP से हर रोज लापता हो रहे 11 बच्चे: एक महीने में गायब हुए 324 मात्र 42 की हुई रिकवरी...

उत्तर प्रदेश से हर रोज 11 बच्चे लापता हो रहे हैं. एक महीने में 324 लोग गायब हुए हैं जिसमें मात्र 42 की ही रिकवरी हो पाई है.

UP से हर रोज लापता हो रहे 11 बच्चे: एक महीने में गायब हुए 324 मात्र 42 की हुई रिकवरी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश (UP) में प्रत्येक दिन 10 से ज्यादा बच्चे लापता हो रहे है। यह सरकार और पुलिस की शिथिलता को दर्शाता है। यह आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और सामाजिक संस्था क्रांति फाउंडेशन चलाने वाले ई०राहुल कुमार सिंह ने सरकारी वेबसाइट का हवाला दिया, जिसमें एक महीने के भीतर 324 बच्चों के गायब होने का आंकड़ा है। उन्होंने कहा की रिकवरी प्रतिशत तो इतनी कम है जिसका अंदाजा नही लगाया जा सकता।

324 हुए लापता तो 42 की हुई रिकवरी

ई. राहुल सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश मे पिछले एक माह मे ही 324 बच्चे लापता हो गये जिसमें मात्र 42 बच्चों की ही रिकवरी हो पायी है और योगी सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि आधिकारिक वेबसाईट के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष मे 2160 बच्चे उत्तर प्रदेश से लापता हो गये। जिनमे से मात्र 679 बच्चों की ही रिकवरी हो पायी। आंकड़ों के अनुसार अभी तक रिकार्ड मे कुल 40679 बच्चे लापता हो गये जिसमें से कुल 19781 की ही रिकवरी हो पायी है।लापता वयस्कों के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाये तो प्रदेश मे अभी तक कुल 50795 लोग लापता हुए जिसमे से मात्र 23859 लोगों की ही रिकवरी हो पायी।

बच्चों के लापता करने का गिरोह बड़ा

ई. राहुल सिंह ने कहा अगर गायब हो रहे बच्चों की संख्या पर नजर डाली जाये तो पिछले कुछ महीनों मे इसमे भारी मात्रा मे बढ़ोतरी हुई है और उत्तर प्रदेश मे पिछले एक माह मे तो प्रतिदिन लगभग 11 बच्चे लापता हो जा रहे हैं। रिकवरी प्रतिशत बहुत ही कम है जो कि पूरी तरह से प्रदेश सरकार और पुलिस की लापरवाही दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश मे बच्चे गायब करने वाले बड़े गिरोह सक्रिय हैं जिन पर सरकार कोई नकेल नहीं कस पा रही है।आंकड़ों की गहराई मे जाने पर पता चल रहा है कि इसमे गायब होने वाली बच्चियों की संख्या ज्यादा है जो कि स्पष्ट तौर पर मानव तस्करी की ओर इशारा करता है परंतु प्रदेश सरकार और पुलिस इस विषय को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।