केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय का पार्टी कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन, विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक...

चकिया के भाजपा विधायक कैलाश खरवार की मौजूदगी में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का 65 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय का पार्टी कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन, विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक...

चकिया, भदैनी मिरर। नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चकिया के भाजपा विधायक कैलाश खरवार की मौजूदगी में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का 65 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। वही पूर्व सभासद वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव द्वारा सभी का मुंह मीठा कराया गया।इस पर केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि  सांसद जी मिलनसार तथा सरल स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। केंद्र में कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होने के बाद ही कार्यकर्ताओं से उनका मिलना जुलना तथा सम्मान देना प्राथमिकता में रहता है। वही उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर आज उनका राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की पहचान है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, डॉ प्रदीप मौर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, नागेश पांडेय, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, पूर्व सभासद गौरव श्रीवास्तव, पूर्व सभासद राजेश चौहान,दिव्या जायसवाल, शुभम मोदनवाल, कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता आंशु, तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय