युवक ने लगाई फांसी: पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, 5 बहनों का इकलौता था भाई...

Youth hanged Suicide step taken after dispute with wife brother was the only one of 5 sistersयुवक ने लगाई फांसी: पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, 5 बहनों का इकलौता था भाई...

युवक ने लगाई फांसी: पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, 5 बहनों का इकलौता था भाई...

वाराणसी,भदैनी मिरर। पत्नी से विवाद के बाद टाइल्स लगाने का काम करने वाले वीरेंद्र कुमार ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब पिता लूम चलाकर घर लौटे तो पुत्र को फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


दो दिन पहले ही पत्नी गई थी मायके 

सारनाथ थाना क्षेत्र के टड़िया चकबिही निवासी महावीर प्रसाद पॉवरलूम चलाने का काम करते है। महावीर प्रसाद की पांच पुत्री और एक पुत्र वीरेंद्र कुमार (27) थे। वीरेंद्र टाइल्स लगाने का काम करते थे। वीरेंद्र की शादी लेढ़ूपुर की नगीना देवी से दिसंबर 2020 में हुई थी। दो दिन पहले किसी बात को लेकर वीरेंद्र कुमार का पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से वीरेंद्र काफी तनाव में रहता था। सोमवार को वह घर में अकेला था। पिता महावीर प्रसाद पॉवरलूम चलाने के लिए काम पर चले गए। रात 11 बजे वापस लौटे तो देखा बेटे का शव पंखे में बंधी साड़ी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वीरेंद्र की मां का पहले ही देहांत हो चुका है।