भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, यह थी वजह...

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, यह थी वजह...

वाराणसी, भदैनी मिरर। हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से रस्से से खींचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा महानगर इकाई की कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। 


क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र सुनीता सिंह ने कहा कि जब देश महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कर रहा था तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा महिलाओं का अपमान कर रहे थे। हम महिलाओं के सम्मान और समानता की बात करते है लेकिन जिस पार्टी की महासचिव ही महिला है उस पार्टी की ओर से अब तक इस घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई, यह घटना अक्षम्य है हम नारियों के सम्मान में मैदान में है। 

इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, डॉक्टर रचना अग्रवाल,मीरा गुप्ता, ज्योत्सना बाजपेई त्रिपाठी, निर्मला पांडेय, मंजू सिंह, साधना सिंह, गीता शर्मा समेत  आदि लोग उपस्थित रहे।