घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जनाक्रोश रैली, महासम्मेलन में की यह मांग...

घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जनाक्रोश रैली, महासम्मेलन में की यह मांग...

वाराणसी/भदैनी मिरर। घरेलु हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न से आक्रोशित महिलाएं शनिवार को महिला चेतना समिति, लोक समिति, दिहाड़ी मजदूर संगठन और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क पर उतर आई। इसके साथ ही महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी किया। इस दौरान आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक की करीब  70 गांव से हजारों महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ राजातालाब बाजार से तहसील तक जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में तख्ती बैनर लिए महिलाएं समानता के अधिकार का नारा लगा रही थी। साथ ही महिलाओं ने छेड़खानी, बलात्कार, महिला हिंसा, बाल विवाह व शराब के खिलाफ आदि के जोरदार नारेबाजी की। 

रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। जहां लड़कियों महिलाओं के हुंकार से परिसर गूँजने लगा। वहीं सिंचाई डाक बंगला में महिला हिंसा के खिलाफ महिला महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री सुरेंद्र सिंह पटेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य जागृति राही तथा लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में महिलाओं ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। गाँव की महिलाओं ने नाटक, गीत, सभा के माध्यम से अपने अधिकार की माँग किया।

कार्यक्रम में रंजू सिंह, अनीता, सरिता सोनी, आशा, मधुबाला, शमबानो, प्रेमा, चन्द्रकला, आशा, ममता, मैनम, कुसुम, पूजा, सितारा सुमन,प् रीति, नीतू, सुषमा, सरोज, योगिराज पटेल, राजकुमार गुप्ता, शर्मिला, राजेश अमित, श्यामसुन्दर, विजय, अनूप श्रमिक, रामबचन, प्रमु, सुनील आदि लोग शामिल रहे।