चंदौली जिले में बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सोमवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

चंदौली जिले में बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

चकिया- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सोमवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। एवं कई विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। विकासखंड क्षेत्र के बियासड़ गांव में सहायक अध्यापिका रीता पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया। जिसमें बच्चों द्वारा पूरे कक्षाओं को सजाने के साथ ही विशेष प्रकार की रंगोलियां बनाई गई थीं। जिसके बाद बच्चों को बाल दिवस के मौके पर मिष्ठान का वितरण किया गया।

इसी क्रम में विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया, प्राथमिक विद्यालय तिलौरी इत्यादि विद्यालयों पर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से अपने विद्यालय को सजाकर एवं केक काटकर बाल दिवस के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रीता पांडेय ने बच्चों को अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग देने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग कड़ी मेहनत कर अच्छे से अच्छा प्राप्त करने के साथ ही देश में अपना नाम करें।

*शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार*
क्षेत्र के तमाम प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों पर बाल दिवस मनाया गया था। जिसमें बच्चों द्वारा अपने विद्यालय के सभी कक्षाओं को पूरी तरीके से कागज के झालरों एवं डिजाइन ओं से सजाकर बाल दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की शख्सियत के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिसमें मुख्य रुप से प्राथमिक विद्यालय मगरौर, प्राथमिक विद्यालय रामशाला, प्राथमिक विद्यालय बनरसिया, प्राथमिक विद्यालय डेहरी कला, इत्यादि विद्यालय और पर बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत किया। जिसमें सभी बच्चों को मिष्ठान इत्यादि का वितरण किया गया।

*सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार*
सोमवार को बाल दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। इसमें क्षेत्र के विद्यालयों पर अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों के बहुत शौकीन थे और उससे बहुत प्यार करते थे। और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से हमेशा बुलाया करते थे। इसलिए वह बच्चों को देश का निर्माता मानते थे। इसी क्रम में विकासखंड क्षेत्र के नरैना प्राथमिक विद्यालय पर बाल दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों द्वारा केक काटा गया एवं चाचा नेहरू के बारे में भाषण गीत इत्यादि प्रतियोगिता भी की गई।इस दौरान भोलानाथ पाल, सुनील कुमार यादव, नीलम मिश्रा,पायल सिंह,बलिराम,अनिता गुप्ता,इंदुमती इत्यादि उपस्थित रहीं। इसके साथ ही विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनिहरा, प्राथमिक विद्यालय पपौरा, प्राथमिक विद्यालय खडे़हरा इत्यादि विद्यालय पर भी आयोजन हुआ।

*नियमताबाद प्रतिनिधि के अनुसार*
विकासखंड क्षेत्र के मवाई कला प्राथमिक विद्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। और बच्चों द्वारा पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। शिक्षिका वंदना वर्मा ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में रहे। वहीं उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारतीय, राष्ट्र राज्य, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के वास्तुकार माने जाते हैं। बच्चों द्वारा इन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाया जाता था शायद इसीलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय