#BigBreaking: मछली की दुकान लगाने के विवाद में चली गोली, दो महिलाएं घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

#BigBreaking: मछली की दुकान लगाने के विवाद में चली गोली, दो महिलाएं घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
घटनास्थल पर पहुंची चितईपुर पुलिस घटना के बारे में पूछताछ करती हुई।

वाराणसी,भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी मलिहान बस्ती के समीप आपस में बात कर रही दो महिलाओं को लक्ष्य कर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचते बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, चितईपुर थानाध्यक्ष रिजवान वेग पहुंच गए। जांच पड़ताल में घटनास्थल से खोखा बरामद होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुकान बन्दकर आपस में बात करते हुए घर वापस लौट रही मलियान निवासी दो महिलाएं सुनीता और रीता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों की गोली सुनीता की पीठ में जबकि रीता के हाथ में जा लगी। घटना के बाद दोनों महिलाओं को बीएचयू ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया। घायल सुनीता के पति सुनील सोनकर ने बताया कि कुछ दिन पहले मछली की दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी में हमारे पड़ोस के रहने वाले मछली विक्रेता मोहन सोनकर ने गोली मारी है।

डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि घायल रीता खतरे से बाहर है तथा सुनीता का इलाज चल रहा है। परिजनों से वार्ता कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।