STF ने दबोचा डकैत: मुम्बई में हुई 70 लाख की डकैती में था शामिल, छुपकर रह रहा था बनारस में..

STF caught dacoit was involved in the robbery of 70 lakhs in Mumbai was hiding in BanarasSTF ने दबोचा डकैत: मुम्बई में हुई 70 लाख की डकैती में था शामिल, छुपकर रह रहा था बनारस में..

STF ने दबोचा डकैत: मुम्बई में हुई 70 लाख की डकैती में था शामिल, छुपकर रह रहा था बनारस में..

वाराणसी,भदैनी मिरर। मुम्बई में हुए 70 लाख के डकैती के आरोपी को यूपी-एसटीएफ ने वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी स्कूल से धर दबोचा। बदमाश की शिनाख्त डोबेंवली ईस्ट में रहने वाले सनी भारद्वाज के तौर पर हुई है। वह जौनपुर के सतहरिया गांव का मूल निवासी है। मुम्बई में घटना करने के बाद वह वाराणसी में आकर छुप गया था। सनी के पास से एसटीएफ को रुपये और मोबाइल बरामद हुए है। मुम्बई पुलिस सनी को अपने साथ ले गई।

रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम

मुंबई के मुलुंड थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को दिनदहाड़े बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर 70 लाख रुपए लूट लिए थे। यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बारे में मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी। पता चला था कि वांछित सनी वहां से भाग निकला है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह बनारस में छुप कर रह रहा था। सनी की तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम भी बनारस आई। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई। रविवार दोपहर सूचना मिली कि वह छावनी क्षेत्र में सेंट मेरी स्कूल के पास मौजूद है, तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में सनी भारद्वाज ने बताया कि उसका परिवार कई साल से मुंबई में रह रहा है। उसका जौनपुर आना-जाना बहुत कम होता है। वह मुंबई में लोढ़ा स्थित वर्सुल्ला चौधरी की इंटीरियर डिजाइन की दुकान में काम करता था। वहीं जौनपुर निवासी मोनू सिंह उर्फ विपिन से डेढ़ महीने पहले संपर्क हुआ। फिर दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। इसके तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश मुर्वे और नितेश ने रेकी की थी।
रेकी के बाद 2 फरवरी की दोपहर नितेश की कार से सभी इडेनवाला कोऑपरेटिव सोसाइटी, पीके रोड मुलुंड (पश्चिम मुंबई) स्थित हुंडी का काम करने वालों के ऑफिस पहुंचे। इसके बाद 70 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रास्ते में ही मोनू सिंह उर्फ विपिन ने उसे 7 लाख रुपए दिए थे और कार से उतार कर चला गया था।
इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस से बचने के लिए वह वाराणसी में छुप कर रह रहा था। आज वह घूमने निकला था। इसी बीच गिरफ्तार कर लिया गया। UP-STF के एडिशनल एसपी ने बताया कि मुंबई पुलिस सनी को ट्रांजिट रिमांड के लिए वाराणसी न्यायालय में पेश किया है। आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस ही करेगी।